SPU Mandi: एसपीयू मंडी को मिले 33 गेस्ट फेकल्टी, शिक्षा में आएगी गुणवत्ता

[ad_1]

guest faculty spu mandi guest faculty interview result declared

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को 33 गेस्ट फेकल्टी मिले हैं। इसके लिए एसपीयू के द्वारा 26 से 28 सितंबर तक आयोजित वॉक इन इंटरव्यू का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की प्रति कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने बताया की 26 से 28 सितंबर तक विश्वविद्यालय कैंपस में चलाए जा रहे 10 स्नातकोत्तर विषयों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए थे जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है।

प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने कहा कि यह इंटरव्यू विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता एवं नियमों के अनुसार लिए गए हैं। यह भर्ती एक सेमेस्टर या एक अकादमिक वर्ष के लिए अस्थाई तौर पर की गई है। अभ्यर्थी पूर्ण परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं । विवि को 33 शिक्षक मिलने से अब विभिन्न विषयों में गुणवत्ता आएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *