[ad_1]

सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के वृंदावन के एक कथावाचक ने युवकी के साथ शर्मनाक हरकत की। आरोप है कि संगीत और कथावाचन सिखाने के बहाने युवती को अपने पास बुला लिया। इसके बाद अपनी बातों में युवती को उलझाकर उसका शोषण शुरू कर दिया। युवती ने बताया कि 12 साल तक कथावाचक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब बात शादी की आई तो वो मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुआ मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पंजाब की युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी वृंदावन के कथावाचक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पंजाब के रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि वह कथावाचक गोविंद बल्लभ शास्त्री निवासी गोपीनाथ बाजार, नंदीवाड़ी, वृंदावन से 9 अगस्त 2011 को वृंदावन में मिली थी।
ये भी पढ़ें – मोहब्बत का ऐसा अंजाम: मौत से चंद लम्हों पहले प्रेमी युगल ने वो किया जो जीते जी न कर सके…, फिर लटक गए फंदे पर
जबरन बनाए संबंध
कथावाचक ने अपनी बातों से प्रभावित कर लिया और उससे जबरन संबंध बनाए, उस वक्त वे महज 17 साल की थी। विरोध करने पर शादी व कथावाचक बनाने का झांसा दिया। 8 दिसंबर 2016 को संगीत व कथावाचन सिखाने के बहाने वृंदावन बुला लिया और अलग-अलग मकानों में ठहराया और संबंध बनाए। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
[ad_2]
Source link