[ad_1]

ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री
विस्तार
लखनऊ से मैलानी तक चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में से तीन की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इससे अब दोपहर में मैलानी से सीतापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से यात्रियों को सीतापुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन मिल सकेगी। अभी तक इस ट्रेन के सीतापुर पहुंचने से पहले ही लखनऊ जाने वाली ट्रेन चली जाती थी।
समय सारिणी में बदलाव किए जाने से यात्रियों में जहां खुशी है, वहीं नई ट्रेन न मिलने से निराशा भी है। हालांकि, सुबह 06:14 पर मैलानी से डॉलीगंज जाने वाली और रात 21:39 पर डॉलीगंज से मैलानी जाने वाले ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं है।
समयसारिणी- रेलवे स्टेशन लखीमपुर
ट्रेन नंबर- कहां से- कहां तक- आगमन पहले- अब
05087-मैलानी- डॉलीगंज- 06:14 – 06:14
05085-मैलानी- डॉलीगंज- 12:32-12:09
05491- मैलानी- सीतापुर- 15:48 -15:19
15010- मैलानी- गोरखपुर- 18:47 -18:58
05086- लखनऊ जं.- मैलानी- 10:03- 09:55
15009- गोरखपुर जं.- मैलानी- 10:32-10:19
05492- सीतापुर- मैलानी- 19:45-19:54
05088- डालीगंज- मैलानी- 21:39-21:39
[ad_2]
Source link