वैश्विक निवेशक सम्मेलन: ब्रिटेन से लौटे सीएम धामी ने की घोषणा, बनाया जाएगा उत्तराखंड अप्रवासी प्रकोष्ठ

[ad_1]

Global Investors conference Uttarakhand CM Dhami returned from Britain announced cell will made for immigrants

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विदेशों में रहने वाले उत्तराखंड के अप्रवासियों और सरकार के बीच सामंजस्य बनाने के लिए अलग से प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से अप्रवासियों के निवेश संबंधित प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ब्रिटेन के तीन दिवसीय दौरे से लौटकर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। शुक्रवार को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने लंदन, बर्मिंघम में उद्यमियों के साथ हुई बैठक और निवेश के प्रस्तावों पर एमओयू की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक चली बैठकों में 12,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू किया गया। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने पर सहमति बनी है। राज्य में रोपवे निर्माण के लिए फ्रांस की पोमा कंपनी के साथ दो हजार करोड़ के निवेश का करार किया गया। साथ ही राज्य में देश का पहला रोपवे विनिर्माण पार्क विकसित करने प्रस्ताव दिया गया।

उत्तराखंड न्यूज: निवेश के समझौतों से उत्साहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले- लंदन दौरा सफल रहा

सीएम ने कहा कि इंग्लैंड स्थित भारतीय दूतावास में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों के साथ बैठक में उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी लाने की योजना पर चर्चा कर नई पर्यटन नीति की जानकारी दी गई। राज्य में विभिन्न स्थानों पर केबल कार परिवहन व्यवस्था, औली, दयारा बुग्याल और मुनस्यारी में शीतकालीन खेलों के लिए विंटर स्पोर्ट्स डेस्टीनेशन विकसित के लिए अमेरिका के केएन ग्रुप के साथ 4800 करोड़ रुपये के निवेश पर एमओयू किया गया। ब्रिटिश पार्लियामेंट के लार्ड मेयर व बर्मिंघम विश्वविद्यालय के कुलपति बिली मोरया ने उत्तराखंड में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने पर सहमति जताई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *