[ad_1]

रजबपुर में सड़क हादसा (FILE)
– फोटो : संवाद
विस्तार
रजबपुर हाईवे पर वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में पीलीभीत के रहने वाले मजदूर राजाराम (60) और राम सिंह की मौत हो गई। दोनों हरियाणा से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ई-रिक्शा के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
राजाराम और रामसिंह पीलीभीत जनपद के गांव मजराहीरपुर के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक मजदूर राजाराम के परिवार में पत्नी सोमवती के अलावा दो बेटे रामधार और गोरनलाल है। राम सिंह की पत्नी कमला देवी की मौत कई साल पहले हो चुकी है।
उनके परिवार में तीन बेटे परविंदर, वीरेंद्र और बलराम है। सभी लोग मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। राजाराम और राम सिंह दोनों हरियाणा में मजदूरी करते थे। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था।
शाम को करीब 8:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची। तभी गलत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में राजाराम और रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर ई-रिक्शा के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
[ad_2]
Source link