[ad_1]

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को आपदा राहत पैकेज की घोषणा करेंगे। इस दौरान आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम लगायाा जाएगा। मुख्यमंत्री दोपहर बाद तीन बजे सचिवालय में प्रेस वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विशेष आपदा राहत पैकेज देने की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने चाहे हिमाचल सरकार की आर्थिक मदद नहीं की है लेकिन हमारी सरकार आपदा प्रभावितों के लिए दूसरा पैकेज देगी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि मकान निर्माण के लिए आठ से दस लाख रुपये तक की घोषणा होने की संभावना है। इसके तहत सभी तरह की आवास संबंधित योजनाओं को भी एक साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा प्रभावितों के लिए अन्य घोषणाएं भी की जा सकती हैं।
[ad_2]
Source link