[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने विदेश से पैसे लेकर चीन के लिए प्रचार करने के आरोप में ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक पर कार्रवाई की। जिसके बाद दो आरोपियों प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई को लेकर मीडिया वेबसाइट ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ‘हमें एफआईआर की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई है। कथित अपराधों के सटीक विवरण के बारे में सूचित नहीं किया गया है। बिना किसी उचित प्रक्रिया का पालन किए न्यूजक्लिक परिसर और कर्मचारियों के घरों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया गया है।
मीडिया वेबसाइट ने बयान में कहा कि वेबसाइट पर कथित तौर पर चीनी प्रचार करने के लिए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत अपराध का आरोप लगाया गया है। हम ऐसी सरकार के इन कार्यों की कड़ी निंदा करते हैं, जो पत्रकारिता की स्वतंत्रता का सम्मान करने से इनकार करती है और आलोचना को देशद्रोह या राष्ट्र विरोधी प्रचार मानती है।
दो आरोपियों प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दिल्ली पुलिस ने छापेमारी के बाद कहा कि स्पेशल सेल में दर्ज यूएपीए मामले के संबंध में तलाशी की गई। जब्ती और हिरासत के संबंध में अब तक दो आरोपियों प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है।
#UPDATE | NewsClick case: Two accused, Prabir Purkayastha and Amit Chakravarty have been sent to 7 days of police remand. https://t.co/Ig7gCbAsUA
— ANI (@ANI) October 4, 2023
पुलिस रिमांड पर भेजे जाने के बाद न्यूज क्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ ने अपनी कानूनी टीम के माध्यम से प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) की आपूर्ति के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. हरदीप कौर शीघ्र ही आवेदन पर सुनवाई करेंगी।
NewsClick case | Founder and Editor-in-Chief of NewsClick, Prabir Purkayastha through his legal team has moved Delhi’s Patiala House Court seeking a supply of the First Information Report (FIR). Additional Sessions Judge Dr Hardeep Kaur to hear the application shortly.
— ANI (@ANI) October 4, 2023
पुलिस ने आगे कहा कि परिसर में कुल 37 पुरुष संदिग्धों से पूछताछ की गई है। जिसमें से 9 महिला संदिग्धों से उनके रहने के स्थानों पर पूछताछ की गई है। इसके अलावा डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों को जब्त किया गया। पुलिस की विशेष शाखा ने वेबसाइट के दफ्तर को सील कर दिया। इससे जुड़े पत्रकारों के 30 ठिकानों पर छापे मारे और उनमें से कुछ के मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त कर लिए।
[ad_2]
Source link