Bihar News : लड़का-लड़की साथ बैठे दिखे तो…; कॉलेज प्रिसिंपल ने लिखकर जारी किया फरमान, अब चिट्ठी भी वायरल

[ad_1]

New order from the Principal of Z A Islamia College, Siwan; Action on boys and girls sitting together; fatwa

इसी कॉलेज के प्रिंसिपल ने जारी किया पत्र।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीवान के जेड ए इस्लामिया कॉलेज के प्राचार्य ने हैरान करने वाला फरमान जारी किया है। कहा है कि अगर कॉलेज कैंपस या क्लास में छात्र-छात्रा साथ बैठे हुए या हंसी मजाक करते हुए दिखे तो उनपर कार्रवाई होगी। अब इस तुगलगी फरमान के बाद हड़कंप मच गया। लोग कॉलेज प्रबंधन के फरमान से दंग हैं। उनका कहना है कि आज देश चांद पर पहुंच चुकी है। ऐसे में वह लड़का और लड़की में भेद कैसे कर सकते हैं। बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ लिख भी नहीं सकते हैं क्या। कॉलेज के प्राचार्य का लेटर वायरल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल पर कर रहे हैं। 

लोगों का कहना है कि सिसवन डाला के पास स्थित जेड ए इस्लामिया कॉलेज में प्राचार्य द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। इसमें यह कहा गया है कि अगर किसी भी छात्र-छात्राओं को एक साथ बैठे बातचीत करते, हंसी मजाक करते अगर पकड़ा गया तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्राचार्य द्वारा जारी किए गए पत्र में धारा 29 एवं 30 का हवाला देते हुए जारी हुए पत्र में कहा गया है कि यह एक अल्पसंख्यक महाविद्यालय है इसके सारे प्रबंधन का अधिकार निकाय के निहित है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *