Cricket World Cup: अफगानिस्तान ने छह और बांग्लादेश ने जीते हैं नौ मैच, दोनों के बीच अब तक हुए 15 मुकाबले

[ad_1]

Bangladesh will play its first match of 7th Cricket World Cup against Afghanistan

धर्मशाला स्टेडियम में बांग्लादेश टीम ने किया अभ्यास।
– फोटो : संवाद

विस्तार


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में बांग्लादेश की टीम शनिवार को धर्मशाला में अपने 7वें विश्वकप के पहले मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी। अफगानिस्तान टीम बांग्लादेश के साथ अपने दूसरे विश्व का पहला मैच खेलेगी। दोनों टीमें अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अब तक 15 एक दिवसीय मुकाबले खेले हैं। अफगानिस्तान ने छह और बांग्लादेश ने नौ मुकाबलों में जीत हासिल की है। बांग्लादेश की टीम ने पहली बार 1999 में वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था और इसके बाद से वह लगातार क्रिकेट विश्व कप के हर संस्करण का हिस्सा बनते हुए आ रही है।

आज तक बांग्लादेश की टीम विश्व कप का खिताब भी जीत नहीं पाई है। टीम का केवल 2015 विश्व कप में ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। जिसमें टीम ने बेहतर खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। अफगानिस्तान दूसरा विश्व कप खेल रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पिछला विश्व कप कुछ खास नहीं रहा था। टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई थी।  बावजूद ने टीम ने अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दी। वहीं,अब टीम में सुधार देखने को मिला है। जुलाई में टीम ने बांग्लादेश में तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। टीम के मेंटर भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा हैं। जडेजा ने भारत के लिए 15 टेस्ट, 196 वनडे खेले हैं। उन्हें खासा अनुभव है। 

बांग्लादेश के अबतक विश्व कप का सफर

  • 1999 वर्ल्ड कप – लीग स्टेज से बाहर
  • 2003 वर्ल्ड कप – लीग स्टेज से बाहर
  • 2007 वर्ल्ड कप – सुपर 8 से बाहर
  • 2011 वर्ल्ड कप – लीग स्टेज से बाहर
  • 2015 वर्ल्ड कप – क्वार्टर फाइनल में हार
  • 2019 वर्ल्ड कप – लीग स्टेज से बाहर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *