देहरादून: सुविधाओं में नहीं दिख रहा ‘पिंक’ रंग…पलटन बाजार में जहां था शौचालय, अब वहां चल रहीं दुकानें

[ad_1]

Dehradun News shops are running on Spot of toilet in Paltan Bazar

देहरादून पलटन बाजार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शहर की आधी आबादी बाजारों में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से परेशान है। जिन स्थानों पर शौचालय बनने थे वहां कब्जा कर दुकानें चल रही है। वहीं शौचालयों के जमीन का रोना रोने वाले विभाग इस पर मौन साधे बैठे हैं। जबकि शौचालय की जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायत आज से नहीं बल्कि वर्ष 2010 से हो रही है।

बात हो रही है दून के सबसे व्यस्ततम बाजार पलटन बाजार की। यहां खरीददारी करने वालों में आज से नहीं बल्कि सालों से अधिकतर महिलाएं ही जाती है। लेकिन इसके बाद भी यहां महिलाओं के लिए एक शौचालय तक नहीं है।

ऐसा नहीं कि यहां शौचालय बनाने की कोशिश न हुई हो। वर्ष 2007 में पलटन बाजार में मिशन स्कूल के पास डीएम के सुझाव पर 17 दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों की चौड़ाई कम कर जमीन छोड़ दी। वर्ष 2007 में पूर्व विधायक स्व. हरबंश कपूर ने मिशन स्कूल के पास पानी टंकी आदि की व्यवस्था कर शौचालय का उद्घाटन भी किया। लेकिन इसके कुछ साल बाद शौचालय की इस जमीन पर शटर लगाकर कब्जा हो गया।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक: आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे सीएम योगी, केदारनाथ भी जाएंगे

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *