[ad_1]

दीवार के मलबे में दबा मिला महिला का शव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले के चिरईगांव गांव में गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। शनिवार सुबह गली से गुजरने के दौरान दीवार के नीचे दब गई। महिला की किसी को खबर नहीं थी। जब शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। आशंका में दीवार का मलबा हटाया तो उसमें महिला का शव मिला। जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। लोग अफसोस कर रहे थे कि अगर सुबह पता चल गया होता तो शायद महिला की जान बच सकती थी।
कंदवा क्षेत्र के चिरईगांव गांव में शनिवार की सुबह शिवधनी प्रजापति के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दौरान करीब नौ बजे गली से गुजर रही पड़ोसी गुरुदास निषाद की पत्नी अकाली निषाद (52) उसके नीचे दब गई। लेकिन गली में किसी के न होने से और उनको दबते नहीं देखने से लोग बेखबर रहे।
दिनभर वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने आसपास खोज की। किसी ने आशंका जाहिर की कि कहीं इसी दीवार में ही तो नहीं दबी हैं। शनिवार शाम सात बजे ग्रामीणों ने दीवार का मलबा हटाया तो उसमें अकाली का शव देखकर दंग रह गए।
[ad_2]
Source link