गजब: डीएम से पत्नी के अंतिम संस्कार की लगाई गुहार, रुपये मिलते ही बुजुर्ग फरार, श्मशान में ढूंढता रहा लेखपाल

[ad_1]

Saharanpur: old man Appeales to DM for his wifes last rites, absconds as soon as he gets two thousand rupees

डीएम ऑफिस में बुजुर्ग
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


पत्नी के अंतिम संस्कार का बहाना कर एक बुजुर्ग ने सहारनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से दो हजार रुपये ले उड़ा। जिलाधिकारी ने मानवता के नाते उसकी मदद की और अंतिम संस्कार का सामान दिलाने के लिए लेखपाल को उसके साथ भेजा, लेकिन बीच रास्ते में ही बुजुर्ग गायब हो गया। पूरे मामले की जांच की गई तो खुलासा हुआ कि बुजुर्ग ने जो पता बताया था उस नाम पर कोई नहीं रहता और न ही किसी की मौत हुई। यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

दरअसल, शनिवार दोपहर के समय जिलाधिकारी अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान  एक बुजुर्ग(65) वहां पहुंचा और फफक-फफक रोने लगा। जिसने अपना नाम मवीकलां की कांशीराम कॉलोनी निवासी प्रकाश बताया।

यह भी पढ़ें: West UP News: मेरठ के कई क्षेत्रों में आज 4 बजे तक बिजली गुल, सूबे में फिर अव्वल रहे बिजनौर के 22 थाने

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *