यूपी क्राइम: मचान पर सोए वृद्ध की ईंट से सिर कुचकर हत्या, घर से 500 मीटर दूरी पर हुई घटना

[ad_1]

UP Crime: An old man sleeping on the scaffold was murdered by crushing his head with a brick

यूपी क्राइम: मचान पर सोए वृद्ध की ईंट से सिर कुचकर हत्या, घर से 500 मीटर दूरी पर हुई घटना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नेवढि़या थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पाही बनाकर रह रहे एक वृद्ध की मंगलवार की रात में बदमाशों ने ईंट से सिर कुचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद कुछ ईंट के ढेर पर भी मृत के सिर व शरीर पर लादकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर नेवढि़या थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। 

दीपापुर गांव निवासी (70 वर्षीय) डेंगूर शर्मा घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मड़ियाहूं-पिंडरा मार्ग पर एक कमरा बनवाकर ऊपर से टीनशेड डालकर कुछ वर्षों से रह रहे थे। बुधवार की सुबह गांव के लोग जब उधर गए तो डेंगूर का शव घर के बाहर ईंट के नीचे दबा हुआ था। पास में कुछ ईंट के टूकड़ों पर खून भी लगा हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर ही है। 

संपत्ति और चोरी को लेकर हत्या की आशंका

बुजुर्ग की ईंट से सिर कुचकर हत्या किए जाने का कारण स्पष्ट तो नहीं हो सका, लेकिन ग्रामीणों ने संपत्ति और चोरी को लेकर हत्या की आशंका जतायी। ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल से ही करीब 150 मीटर की दूरी पर गल्ला बिक्री की दुकान सेंध काटकर चोरी हुई है। ऐसे में यह आशंका जतायी जा रही है कि चोरी के आरोपियों को डेंगूर देख लिए होंगे और उसी वजह से आरोपियों ने हत्या कर दी। कुछ लोगों ने संपत्ति को लेकर भी हत्या की आशंका जतायी। कहा कि डेंगू को कोई है नहीं, जबकि इनके पास संपत्ति है। उसी के लालच में कुछ लोग हत्या कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *