Himachal News: छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी 30 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

[ad_1]

Himachal News: apply for scholarship on national scholarship portal till 30 November

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेशभर के कॉलेजों में दाखिल प्रथम वर्ष के विद्यार्थी 30 नवंबर तक 10 तरह की छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को तीन वर्षों तक योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कॉलेजों में छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहे दाखिल द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दस्तावेजों का पुन: रिन्यू करवाना होगा।

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कॉलेज स्तर पर मेधावी गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में सहायता मिल सके। छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को कॉलेज में केवल तीन वर्षों तक ही प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, आईआरडीपी, एससी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, गरीब वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. आंबेडकर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना और एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना है। हमीरपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने बताया कि सत्र 2023-24 के तहत छात्रवृत्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *