Bihar : पिता पर आई बात तो उखड़ गए तेज प्रताप; कहा- महाभारत कराने वाले शकुनी मामा के बेटे सम्राट की हैसियत नहीं

[ad_1]

Bihar News: Tej Pratap Yadav targets Samrat Chaudhary; Lalu Yadav, BJP, RJD, cancer statement controversy

मंच पर लालू प्रसाद के साथ तेज प्रताप यादव। (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


“कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा” राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के इस बयान से बिहार में सियायत गरमा गई है। भाजपा के नेता लगातार लालू प्रसाद की आलोचना कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि जातीय उन्माद के कैंसर हैं लालू प्रसाद यादव। अब इस मामले में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दे दिया है। पहले तो उन्होंने मीडिया के जरिए सम्राट चौधरी से उनकी हैसियत पूछ ली फिर उनके दिवंगत पिता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी पर भी टिप्पणी कर दी।

तेज प्रताप ने पूछा- सम्राट चौधरी होते कौन हैं ऐसा बयान देने वाले

मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी होते कौन हैं ऐसा बयान देने वाले? सम्राट चौधरी की हैसियत है क्या लालू जी के सामने बोलने की। वह तो खुद शकुनी मामा के पुत्र हैं जो महाभारत करवाए थे। तेज प्रताप यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी की इतनी हैसियत नहीं है कि वह लालू जी के बारे में कुछ बोल पाएं। 

सम्राट चौधरी बोले- अराजकता फैलाने वाले तंत्र हैं लालू प्रसाद

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी बिहार में अराजकता के प्रतीक हैं। गुंडाराज, आतंकराज और पूर्ण रूप से अराजकता फैलाने वाले तंत्र लालू प्रसाद जी हैं। बिहार की जनता भी अब सचेत हो चुकी है। बिहार की जनता अब जान चुकी है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद जातीय उन्माद फैलाने का प्रयास करेंगे। सम्राट ने कहा कि अब नीतीश कुमार और लालू प्रसाद दोनों का राजनीतिक इलाज शुरू होगा। इस पूरे कैंसर का इलाज अब भारतीय जनता पार्टी ने शुरू कर दिया है और अब भाजपा ही इस राजनीतिक कैंसर का इलाज करेगी। आने वाले समय में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बरकरार रहेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *