Aligarh: केंटर ने टेंपो में मारी टक्कर, कासगंज के युवक की मौत, तीन महिला घायल

[ad_1]

Canter collides with tempo

सड़क दुर्घटना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


तेज रफ्तार से आ रहे केंटर ने टेंपो में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में कासगंज के एक युवक की मौत हो गई। साथ ही तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए छर्रा व अलीगढ़ भेजा गया है।

जिला कासगंज के थाना ढोलना के गांव फिरोजपुर निवासी 26 वर्षीय प्रतीक कुमार पुत्र प्रेमसिंह टेंपो से छर्रा जा रहे थे। टेंपो में कस्बा बरला निवासी साहिना बेगम पत्नी रफीक खां व सायरा बेगम पत्नी इकबाल खां भी व गांव मझोला निवासी आरती पुत्र महाराज सिंह टेंपो में बैठीं थीं। जैसे ही टेंपो थाना गंगीरी के गांव राजगहीला गेट पर पहुंचा, तो सामने से तेज गति से आ रही एक केंटर चालक ने सामने से टेंपो में टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने से टेंपो पलट गया और उसमें सवार प्रतीक कुमार की मौके पर मौत हो गयी। मृतक प्रतीक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। टेंपो में बैठीं सवारी साहिना बेगम, सायरा बेगम व आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सायरा, साहिना व आरती को छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत होने पर छर्रा सीएचसी से साहिना बेगम व सायरा बेगम को अलीगढ़ मेडिकल के लिये रेफर कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *