[ad_1]

सुरक्षाबल (फाइल)
– फोटो : PTi
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के जिला लेह में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सेना ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। लेह जिले के तीन इलाकों में सेना एक अभियान के 175 बारूदी सुरंगों को नष्ट कर दिया है। सेना ने स्थानीय लोगों की मांग पर इस अभियान को चलाया।
लेह के जिला उपायुक्त संतोष सुखदेव ने एक्स पर लिखा, ‘फोब्रांग, योरगो और लुकुंग के ग्रामीणों की मांग पर 175 से अधिक सुरंगों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।’ लेह उपायुक्त ने क्षेत्र में बाड़ लगाने में और त्वरित कार्रवाई के लिए फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि इस निर्णायक कदम से ग्रामीणों की सुरक्षा की चिंताओं को दूर किया गया है, जिससे लद्दाख में मजबूत नागरिक-सैन्य बंधन मजबूत हुआ है। फोब्रांग के सरपंच ने कहा कि वह 1962 में लगाई गई इन बारूदी सुरंगों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद देना चाहता हैं। इससे उन्हें नुकसान होता था। ग्रामीणों ने इसके लिए सेना का आभार जताया है।
[ad_2]
Source link