[ad_1]

मां नयना देवी का दरबार।
– फोटो : संवाद
विस्तार
शारदीय नवरात्रों के लिए मां नयना देवी का दरबार सज गया है। पिछले तीन दिनों से कारीगर मंदिर को भव्य रूप से सजाने में लगे हुए थे। माता के दरबार को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रविवार से शुरू होने वाला नवरात्रि मेला 23 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए यहां पहुंचेंगे।
नवरात्रों के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को माता के दरबार में नवरात्रों के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए, इसके मंदिर क्षेत्र में 350 पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिर के कपाट रात 12 बजे से 2 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान चार पहर की आरती होगी।
सबसे पहले सांय कालीन श्रृंगार आरती होगी, जिसमें मां नयनादेवी को चने और पूरी को भोग लगाया जाएगा। इसके बाद शयन आरती होगी, जिसमें फल, मिठाई और दूध का भोग लगाया जाएगा। फिर मंगल आरती होगी, जिसमें ड्राई फ्रूट का भोग लगाया जाएगा।
अंत में प्रात: कालीन आरती होगी, जिसमें हलवे और बर्फी का भोग लगाया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से 12:30 तक माध्यान्ह आरती होगी, जिसमें राजसी भोग लगाया जाएगा। प्राचीन गुफा में प्रवेश बंद रहेगा। श्रद्धालु सिर्फ गुफा के बाहर से दर्शन कर पाएंगे। मंदिर के अंदर कड़ाह प्रसाद और नारियल पर प्रतिबंध रहेगा।
[ad_2]
Source link