Azamgarh: महिला का सड़क किनारे तो झाड़ी में मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? पड़ताल में जुटी पुलिस

[ad_1]

Dead body of young man was found in bush while woman was on roadside in azamgarh Police investigation

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आजमगढ़ जिले के दो थाना क्षेत्रों में शनिवार को एक महिला व एक युवक का शव मिला। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की हादसे में तो युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पहली घटना कप्तानगंज क्षेत्र की है। आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर जेहरा पिपरी हरिजन बस्ती जाने वाले मार्ग पर एक महिला की लाश सड़क किनारे मिली।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 30 वर्षीया महिला चार-पांच दिनों से क्षेत्र में घूम रही थी। उसके सिर में चोट के निशान थे। लोग किसी वाहन अथवा पशु के धक्के से युवती की मौत मान रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

दूसरी घटना अहरौला क्षेत्र की है। अंबारी-अहरौला मार्ग पर सकतपुर बरामदपुर गांव के सिवान में सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव लोगों ने देखा। सूचना के बाद  पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की कवायद में जुट गई। काफी प्रयास के बाद ही उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक के गले पर नुकीले व धारदार हथियार से चोट के निशान थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *