[ad_1]

घायल अकरम साथ में उनके परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला में सोमवार अलसुबह मस्जिद में नमाज पढ़ रहे व्यक्ति पर रिश्तेदार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह देख मस्जिद में मौजूद लोगों के ललकारने पर हमलावर भाग गया। हमले में गंभीर घायल व्यक्ति को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया है कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया है।
नगर पालिका के ठेकेदार अकरम मोहल्ला बजरिया की नई मस्जिद में सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे नमाज पढ़ रहे थे। मस्जिद में मौजूद लोगों ने बताया कि उसी समय मोहल्ले का ही मोहम्मद हुसैन मस्जिद के अंदर आ गया और जमात में नमाज पढ़ रहे अकरम के गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे अकरम लहूलुहान होकर गिर पड़े। आरोपी ने उन्हें जमात से पीछे की ओर खींच लिया।
ये भी पढ़ें- Weather Update: बरेली-पीलीभीत में बदला मौसम, शहर में बूंदाबांदी… देहात में बारिश के साथ ओलावृष्टि
[ad_2]
Source link