[ad_1]

Cyber Crime
– फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों नामी कूरियर कंपनी के नाम पर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देशभर के कई हिस्सों में बैठे साइबर ठग आपके नाम से विदेश में कूरियर के जरिये हेरोइन-कोकीन या दूसरे मादक पदार्थ भेजे जाने की बात करते हैं। बातचीत के दौरान बदमाश आपको आपका आधार, पैन, मोबाइल नंबर यहां तक कि आपकी कई बेहद गोपनीय जानकारी भी बताते हैं।
पीड़ितों को डराया और धमकाया जाता
डर का माहौल बनाने के लिए पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल, वायरलेस सेट पर दूसरे अधिकारी से बातचीत, यहां तक कि थाने में ही लगी फोटो भी दिखाई जाती है। इस दौरान पीड़ित को और डराने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच का नोटिस, रिजर्व बैंक का पत्र, जिसमें खाता फ्रीज करने का जिक्र किया जाता है, इसके अलावा दूसरे दस्तावेज भेजे जाते हैं।
[ad_2]
Source link