Bihar News: तालिबानी सजा… कुछ लोगों ने पेड़ से बांध नंगा करके युवक को पीटा; घटना का वीडियो भी सामने आया

[ad_1]

In Darbhanga some people tied a young man to a tree, stripped him naked and beat him; Video of went viral

पेड़ से बांधकर युवक को पीटते लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मसानखोन गांव में तालिबानी सजा देते कुछ युवकों की करतूत सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, कुछ लोग एक युवक को पेड़ से बांधकर लात, थप्पड़ और डंडे से पीट रहे हैं। वहीं, कुछ युवक इस पिटाई का वीडियो भी बनाते नजर आ रहे हैं। इतने से भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने पिट रहे युवक को नंगा कर दिया। उसके बाद भी पिटाई करते रहे। वहीं, पीड़ित युवक उन लोगों से रहम करने की गुहार भी लगाता रहा। लेकिन निर्मम भीड़ उस पर लगातार वार करती रही।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम कुंदन शर्मा है। युवक कुंदन शर्मा की पिटाई के पीछे क्या कारण है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं जो बाते सामने आ रही है, उसमें शराब कारोबार से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है। ग्रामीणों में भी वीडियो वायरल होने के बाद गुस्सा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *