Basti News: साढ़े 10 लाख गबन की आरोपी पूर्व प्रधान को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, कई महीनों से थी तलाश

[ad_1]

STF arrested former Pradhan accused of embezzlement of Rs 10.5 lakhs

गिरफ्त में पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी चौधरी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


यूपी एसटीएफ की टीम ने बस्ती जिले में सल्टौआ ब्लाक के पोखर भिटवा ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी चौधरी को वाल्टरगंज पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित था।

आरोप है कि विजय लक्ष्मी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में ग्राम प्रधान रहते हुए संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत साढ़े 10 लाख रुपये का गबन किया। शिकायत पर जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद 19 जनवरी को वाल्टरगंज थाने में एडीओ पंचायत ने तत्कालीन ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, मनरेगा तकनीकी सहायक, ग्राम विकास अधिकारी सहित पांच आरोपियों पर केस दर्ज कराया था।

इस केस में फर्जी अभिलेख तैयार कर गलत भुगतान के दोषी ग्राम विकास अधिकारी राजन चौधरी को एक मार्च को ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *