अलीगढ़ में सीएम योगी बोले: बिना भेदभाव मिल रहा योजनाओं का लाभ, आज कोई व्यक्ति नहीं रह सकता भूखा

[ad_1]

UP Chief Minister Yogi Adityanath in Aligarh Benefits of schemes are being given without discrimination

अलीगढ़ में सीएम योगी
– फोटो : एएनआई

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में 497 करोड़ लागत की लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। 

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज कोई व्यक्ति भूखा नहीं रह सकता, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने पुख्ता व्यवस्था की है कि हर व्यक्ति को राशन मिल सके। पढ़ाई के साथ-साथ सफाई की व्यवस्था हो सके और फिर कमाई के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य की भी व्यवस्था हो सके। ये समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को संसाधन के साथ जोड़ने का प्रयास होता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम की अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। बैंकों में जनधन खाते खोले गए। डबल इंजन की सरकार चल रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *