CM Sukhu: सीएम सुक्खू बोले- कैबनेट में शामिल होगा बिलासपुर, सीमेंट के दाम पर जताई अनभिज्ञता

[ad_1]

CM Sukhvinder Singh Sukhu Visit to Bilaspur Himachal Pradesh

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : संवाद

विस्तार


सरकार बनने के बाद पहली बार बिलासपुर के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बिलासपुर मंत्रिमंडल में शामिल होगा। यह किसने कहा कि नहीं होगा। लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में कांग्रेस भी तैयार है और सरकार भी तैयार है। बताते चलें कि इस दौरान सीएम के साथ बिलासपुर से कांग्रेस के एकमात्र विधायक राजेश धर्माणी साथ थे।

धर्माणी को मंत्रिमंडल में शामिल न करने के सवालों पर सीएम ने कहा कि बिलासपुर मंत्रिमंडल में जरूर शामिल होगा। सीमेंट के दाम बढ़ाने के सवाल पर सीएम बोले कि मुझे जानकारी ही नहीं थी कि प्रदेश में सीमेंट के दाम बढ़े हैं। आज बिलासपुर आकर मीडिया से ही पता चला है। सीएम सुक्खू ने कहा कि आपदा के समय भाजपा ने जनता के साथ खड़े होने की बजाय राजनीतिक रोटियां सेंकी।

विधानसभा में हमारी सरकार ने विशेष राहत पैकेज के लिए प्रस्ताव पारित किया लेकिन भाजपा ने प्रदेश को राहत नहीं दी। सीएम ने कहा कि अब अपने हक का 12 हजार करोड़ का क्लेम किया है जो हमारा अधिकार है। उम्मीद है कि नियमों के अनुसार यह राशि प्रदेश को जल्द मिलेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *