Bihar Crime: नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ FIR

[ad_1]

Bihar Crime Minor girl kidnapped and raped, court orders in Gopalganj

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


गोपालगंज में उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी का गांव के एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। वहीं, डरा धमकाकर 25 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा।

बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक युवक ने पहले बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। घटना 31 मई की है। वहीं, अन्यत्र कहीं ले जाकर 25 दिनों तक डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। मामले में अपहृत किशोरी की मां के आवेदन पर अपहरण की प्राथमिकी भी कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां लोक लाज के डर से किशोरी ने दबाव में आकर अपना बयान बदलते हुए अपने मामा के घर स्वेच्छा से जाने की बात कहते हुए अपने स्वजन के साथ घर जाने की बात कबूल की, जिसके आधार पर न्यायालय ने किशोरी को घर जाने का आदेश जारी कर दिया।

पीड़ित किशोरी के घर जाने पर उसके स्वजन को जानकारी हुई कि उसकी बेटी तीन महीने की गर्भ से थी, जिसे बरामद करने के एक दिन पहले ही अपहरण करने का आरोपित युवक की मां और बहन ने गर्भपात के लिए दवा दे दिया था, जिससे किशोरी का रक्त स्राव शुरू हो गया था। स्वजन के पूछताछ में यह भी बात सामने आई कि पीड़िता घर से अपने साथ ले गई तीन लाख नकद, 60 हजार रुपये के गहने और 25 हजार रुपये की मोबाइल को भी अपहरणकर्ताओं ने छीन लिया है।

मामले की जानकारी होने के बाद अपहृत किशोरी की मां ने उचकागांव थाने, महिला थाना और फिर पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद किशोरी की मां ने 28 जून और उसके बाद 17 जुलाई को न्यायालय में आवेदन दिया। मामले में सुनवाई के बाद न्यायालय के आदेश के आलोक में थाने में थाना क्षेत्र के श्यामपुर नोनिया टोली के युवक पप्पू कुमार, उसके पिता हरिकिशन साह, मां संगीता देवी, सुरेश साह, उर्मिला देवी, कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव के भूषण साह, उनकी पत्नी शोभा देवी के विरूद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *