Mandi News: एसपीयू के लिए 32 लाख का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रोजेक्ट राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से मंजूर

[ad_1]

Vocational training project worth Rs 32 lakh for SPU approved from National Skill Development Corporation

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) की ओर से 32 लाख रुपये का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने वाले संस्थानों एवं संगठनों को वित्त पोषण प्रदान करके कौशल विकास में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत यह प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है। रसायन विभाग के सह आचार्य एवं अधिष्ठाता प्लानिंग डॉक्टर सनील कुमार ठाकुर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का चुना जाना गर्व की बात है।

इस प्रोजेक्ट के तहत 60 विद्यार्थियों को कैटेगरी 1 जॉब रोल के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को नौकरी पाने में सहायता मिलेगी। डॉ. सनील कुमार का कौशल विकास के क्षेत्र में एक लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम शिमला में लगभग पांच वर्ष तक सेवाएं दी हैं। सरदार पटेल विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने डाॅ. सनील कुमार को बधाई दी है। कहा कि निश्चित रूप से इस कौशल विकास प्रशिक्षण से विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। इस अवसर पर रसायन विभाग के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता रिसर्च डॉक्टर लखबीर सिंह व अन्य सभी शिक्षकों ने भी डॉक्टर सनील कुमार को बधाई दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *