Hathras News: खेत पर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने मारा छापा, चार दबोचे, 36 हजार रुपये बरामद

[ad_1]

Police arrested four gambling accused

पकड़े गए चारों जुआ खेलते पकड़े गए अभियुक्तगण
– फोटो : पुलिस

विस्तार


हाथरस में कोतवाली चंदपा पुलिस ने जुआ एवं सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को रंगे हाथ पकड़ लिया है। मौके से 36 हजार 600 रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।

पुलिस ने कोतवाली सदर क्षेत्र के पप्पू पुत्र रूस्तम खां, अकबर अली पुत्र अली मौहम्मद निवासीगण नवीपुर, अशफाक पुत्र फऱियाद निवासी नाई का नगला और कोतवाली सासनी के विवेक कुमार पुत्र कुंवरपाल निवासी बाहरसैनी को कुंवरपुर बंबे के निकट खेतों से  गिरफ्तार किया है। 

जिनके कब्जे से 36,600 रूपये व 52 पत्ता ताश बरामद हुए है। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चंदपा पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस टीम में एसआई धर्मेन्द्र सिंह व पूरन सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल दीपक शर्म, मौहम्मद उस्मान व विपिन कुमार मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *