[ad_1]

सीबीएसई की राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में चयनित छात्र
– फोटो : स्वयं
विस्तार
हाथरस में मुरसान के आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो छात्रों का सीबीएसई की राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में चयन हो गया है। दोनों खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर सम्मान किया गया।
सीबीएसई की वार्षिक जोनल एथलेटिक प्रतियोगिता मथुरा में 20 से 23 अक्टूबर तक आयोजित की गयी थी। जिसमें आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरसान के दो खिलाडियों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते। विजेता खिलाडियों में 17 वर्षीय बालक वर्ग में अमन पाठक ने गोला फेंक व विकास कुमार ने ट्रिपल जम्प में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में 35 जिलों के 137 सीबीएसई स्कूलों के लगभग 1500 खिलाडियों ने हिस्सा लिया था। आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विजेता छात्रों का स्कूल प्रवंधन व शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक रजनेश कुमार ने बच्चों को चुने गए छात्रों से प्रेरणा लेते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।
[ad_2]
Source link