[ad_1]
जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र आरएसपुरा में बुधवार को किसान तहरीक ने प्रदर्शन करते हुए किसानों की समस्याओं को उजागर किया। तहरीक के नेताओं ने कहा कि मौसम की मार के चलते फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में इसके लिए किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने डीएपी खाद के साथ नैनो यूरिया देने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि किसान डीलरों के पास डीएपी खाद लेने जाते हैं तो उन्हें जबरन नैनो यूरिया की बोतल लेने थमा दी जाती है, जो कि अन्याय है।
[ad_2]
Source link