Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला, चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुपयोगी पुराने पुलों पर बनेंगे रेस्टोरेंट और पार्किंग

[ad_1]

Uttarakhand Cabinet  restaurants and parking will be built on unused old bridges on Chardham Yatra route

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुपयोगी हो चुके पुराने पुलों को पर्यटक सुविधाओं के लिए विकसित किया जाएगा। कैबिनेट ने पहले चरण में टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में तीन पुलों पर रेस्टोरेंट, पार्किंग और शौचालय बनाने की मंजूरी दी है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से इन पुलों को पर्यटक सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

चारधाम यात्रा मार्ग पर चमोली जिले के देवली बगड़, टिहरी के गुलर और रुद्रप्रयाग जिले के पाखी जलग्वार में नए पुलों का निर्माण हो गया है। जिससे पुराने पुल लोक निर्माण विभाग के लिए अनुपयोगी हो गए। अब इन पुलों पर रेस्टोरेंट, पार्किंग और शौचालय बनाए जाएंगे। जिससे चारधाम यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को भी सफर करते समय सड़क किनारे कुछ देर रुकने के लिए उचित स्थान मिल सके। इससे जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं, राज्य को राजस्व प्राप्त होगा।

Haridwar Crime: हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी, 50 हजार रुपये लेकर थमाए फर्जी टिकट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *