[ad_1]

जलेबी-लड्डू आकर की मोमबत्तियां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली करीब है, ऐसे में बाजार में इन दिनों लड्डू व जलेबी के आकार वाली मोमबत्तियां खरीदारों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यह आम मोमबत्ती के नए विकल्प के रूप में सामने आई है।
सदर बाजार, भागीरथ पैलेस, बताशा मार्केट समेत अन्य बाजारों में इसकी सबसे ज्यादा मांग हैं। इससे खरीदारों के साथ दुकानदार भी खुश हैं। इसमें खास बात यह है कि इन्हें जलाने पर इनसे लड्डू व जलेबी की महक आती है। यह मोमबत्ती बच्चों व महिलाओं को खूब पसंद आ रही है।
[ad_2]
Source link