UP News: गोरखपुर को 271 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम योगी, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

[ad_1]

CM Yogi will gift development works worth Rs 271 crore to Gorakhpur

सीएम योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन नवंबर को गोरखपुर जिले को करीब 271 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वह छह कार्यदायी संस्थाओं की 221.10 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा आठ कार्यदायी संस्थाओं की 49.48 करोड़ रुपये की लागत वाली 51 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण व शिलान्यास का यह कार्यक्रम रामगढ़ताल के समीप चंपा देवी पार्क में होना प्रस्तावित है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की चार, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन की आठ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की छह, यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड की एक, नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड की 20 और जल निगम ग्रामीण की 50 परियोजनाएं शामिल हैं।

वहीं शिलान्यास वाली परियोजनाओं में से 12 की कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड, एक की लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, एक की सीएंडडीएस (14), चार की पुलिस आवास निर्माण निगम, एक की यूपी सिडको, दो की यूपीसीएलडीएफ, चार की ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, व 26 की कार्यदायी संस्था नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड है।

इसे भी पढ़ें: रोजगार मेले में प्लेसमेंट के नाम पर हो सकते हैं ठगी के शिकार, जारी किया गया अलर्ट

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *