Bihar News : दीपावली और छठ पर बिहार आना हुआ आसान, ऐसे करें अपना हवाई सफर

[ad_1]

Bihar News: Air travel becomes cheaper during Diwali and Chhath at Darbhanga Airport.

दरभंगा एयरपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दरभंगा से उड़ने वाली  विमान कंपनियों ने हवाई किराया में बड़ी कटौती की है। त्यौहार के इस मौसम में इस कटौती से दरभंगा एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले उत्तर बिहार के लोगों ने राहत की सांस ली है। मिथिलांचल के लोगों की पीड़ा को देखते हुए पिछले दिनों बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इस मसले पर काफी कुछ पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार को बोला था। मंत्री संजय झा ने पिछले दिनों केंद्र सरकार और विमान कंपनियों से किराया कम करने का अनुरोध किया था। उन्होंने किराए की अधिकतम सीमा तय करने की बात कही थी। मंत्री  संजय झा ने कहा था कि दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को लूटा जा रहा है। इतने महंगे टिकट जब पटना में नहीं है तो उड़ान योजना के तहत चल रहे दरभंगा एयरपोर्ट से ज्यादा भाड़ा क्यों।  मंत्री संजय झा के इस बयान के बाद सियासत भी तेज हो गई थी। स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी बयानबाजी की थी और महंगे  किराया के कारण राज्य सरकार की ओर से लगाए गए कर को बताया था। केंद्र की मोदी सरकार और विमान कंपनियों ने आखिरकार दरभंगा से हवाई किराया में कटौती का फैसला लिया है। वैसे अभी भी किराया पटना के मुकाबले अधिक है। त्योहारों के मौसम में हुई कटौती से लोगों में खुशी है। नवंबर महीने में हिन्दुओं के कई पर्व हैं। एक के बाद एक त्यौहार है धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ पूजा की वजह से प्रवासियों के बिहार आने में तेजी आ रही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *