Shahjahanpur News: गुरुद्वारे के कमरे में पंखे से लटका मिला सेवादार का शव, पुलिस जांच में जुटी

[ad_1]

Sevadar dead body found hanging from fan in Gurudwara room

पंखे में बंधी चादर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के खुटार में तिकुनियां चौराहा स्थित गुरुद्वारा साहिब के एक कमरे में सेवादार का शव फंदे से लटका मिला है। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेवादार के परिजनों को सूचना दी गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। 

लखीमपुर खीरी के थाना पलिया के गांव ईंटपुर निवासी बिल्लू का 25 वर्षीय पुत्र गुरुदत्त सिंह खुटार के गुरुद्वारा साहिब में रहकर सेवा करता था। बुधवार रात वह खाना खाकर गुरुद्वारे में ही अपने कमरे में सोने चला गया। 

ये भी पढ़ें- UP: सपा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, बरेली से नौ सदस्य शामिल; मुस्लिम और पिछड़ों को दी गई तवज्जो

बृहस्पतिवार सुबह देर तक नहीं उठने पर अन्य सेवादारों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के लोहे के दरवाजे को कटर से कटवाया। अंदर गुरुदत्त सिंह का शव बेड की चादर के सहारे पंखे से लटकता मिला। 

गुरुदत्त के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही है। अन्य सेवादार इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि गुरुदत्त के आत्महत्या करने के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *