Kangra News: पहाड़ियों में फंसे पायलट को हेलिकाप्टर से किया लिफ्ट, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

Pilot stranded in hills lifted by helicopter, admitted to hospital

पैराग्लाइडिंग साइट बिलिंग
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


पैराग्लाइडिंग साइट बिलिंग से टेक ऑफ करने के बाद कंडबाड़ी गांव के ऊपर की पहाड़ियों में फंसे फ्रेंच पायलट और उसके साथी को शनिवार को हेलिकाप्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया। पैराग्लाइडर से संतुलन खो बैठे पायलट की पीठ में चोट आई है। उसे पालमपुर के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस फ्रेंच पायलट के इन पहाड़ियों के बीच लैंड करने के बाद उसके अन्य दो साथी भी इस स्थान पर उतर गए थे। इनमें से एक को हेलिलाप्टर से लाया गया है, जबकि दूसरा पायलट अभी भी उसी स्थान पर है। शनिवार को वह वापस आएगा। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई थी और शुक्रवार शाम को वह भी वापस आ गई। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि फ्रेंच पायलट को हेलिकाप्टर से सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचा दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *