[ad_1]
आईआईएम इंदौर में आज भारत और फ्रांस के छात्रों के बीच मुकाबला
खेल, फिटनेस और नशा मुक्ति के प्रति करेंगे जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत और फ्रांस के छात्र शनिवार को फुटबॉल मैच से नशे से दूर रहने का संदेश देंगे। आईआईएम इंदौर कैंपस में भारत-फ्रांस के छात्रों के बीच मुकाबला होगा। इस मैच का मकसद युवाओं को खेल और फिटनेस के लाभ बताना और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना है। यह मैच खेल और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देगा। इस दौरान से नो टू ड्रग्स, से येस टू स्पोर्ट्स का स्लोगन भी चलाया जाएगा। फ्रांस के यह छात्र स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भारत भ्रमण पर आए हुए हैं।
आईआईएम इंदौर के निदेशक व मूलरूप से यूपी के देवरिया निवासी प्रोफेसर हिमांशु राय ने बताया कि भारत और फ्रांस के छात्रों के बीच यह फुटबॉल मैच महत्वपूर्ण सामाजिक पहल को बढ़ावा देगा। संस्थान हमेशा से फिटनेस और खेल को प्रोत्साहित करता है। स्पोर्ट्स कमिटी के सदस्यों ने कहा कि यह मैच एक ऐसा माहौल तैयार करेगा, जहां युवा खेलों के लिए उत्साहित होंगे।
[ad_2]
Source link