Solan News: सजा काट रहा आरोपी ही होटल में धमकी देने वालों का निकाला साथी

[ad_1]

Shots Fired Outside Hotel case in Baddi Solan One Arrested by Police

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बद्दी स्थित एक निजी होटल के बाहर हवाई फायर करने और होटल में तैनात सुरक्षा गार्ड को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है। युवक मलपुर में हुई हत्या का आरोपी है और वर्तमान में शिमला की कंडा जेल में सजा काट रहा है। आरोपी को गोलीकांड में संलिप्तता पाए जाने पर बद्दी पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को राष्ट्रीय मार्ग पर बद्दी पिंजौर में एक निजी होटल के बाहर एक व्यक्ति ने हवाई फायर किए और होटल के संचालक का फोन नंबर पूछा। साथ ही सुरक्षा कर्मी को भी जान से मारने की धमकी थी। इस मामले में बद्दी पुलिस ने चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

मामले में नालागढ़ के सेरी गांव के शिव कुमार ऊर्फ शिवू की भी संलिप्तता पाई गई है। शिव कुमार ने मलपुर गांव में एक फौजी के साथ मिलकर घरेड़ गांव के एक युवक की हत्या कर दी थी। इसके चलते वह कंडा जेल में था। पुलिस आरोपी को जेल से इस मामले में बद्दी थाने लेकर आई।

उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस 6 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मामले में पुलिस ने चार आरोपी पहले गिरफ्तार कर लिए हैं। यह सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों का स्थानीय युवक ने भी सहयोग किया जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *