एनआईटी मामला: आरोपियों को आज दोबारा न्यायालय में पेश करेगी पुलिस

[ad_1]

NIT Hamirpur Student Death Case accused Drug peddlers appear in court today

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


चिट्टा के साथ दबोचे हमीरपुर के अणु कलां निवासी रवि चोपड़ा और चंडीगढ़ से गिरफ्तार अंकुश शर्मा का पुलिस रिमांड शनिवार को खत्म हो रहा है। स्थानीय पुलिस इन दोनों को दोपहर बाद हमीरपुर न्यायालय में पेश करेगी। माना जा रहा है कि पुलिस इन दोनों का पुलिस रिमांड बढ़ाने की अदालत से मांग कर सकती है। रवि चोपड़ा से पुलिस रिमांड के दौरान ही अंकुश शर्मा के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। इन दोनों के बीच फोन पर हुई बातें और वित्तीय लेनदेन को भी खंगाला जा रहा है।

दरअसल एनआईटी हमीरपुर में गत दिवस एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सूजल शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद हमीरपुर पुलिस ने एनआईटी के दो छात्रों वर्णित वर्मा और वरुण शर्मा व नशा आपूर्तिकर्ता रजत शर्मा व एनडीपीएस मामले में इशांत राणा को गिरफ्तार किया था।

रजत शर्मा से पूछताछ के बाद पुलिस रवि चोपड़ा को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। उसके बाद रवि चोपड़ा से पूछताछ के बाद पुलिस ने अंकुश शर्मा को गिरफ्तार किया है। अंकुश शर्मा एमबीए की पढ़ाई करने के बाद चंडीगढ़ में किराये के मकान में रहता है और पूर्व में एनडीपीएस के मामले में भी संलिप्त रहा है। पुलिस का दावा है कि जिले में नशे की आपूर्ति करने वाले बड़े तस्कर भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आएंगे।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट में नामजद रवि चोपड़ा और छात्र की मौत मामले में नामजद अंकुश शर्मा इन दोनों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इन दोनों की फोन कॉल डिटेल और बैंक खातों को खंगाला जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *