Delhi: इंजीनियर बनकर इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, कस्टम क्लीयरेंस पेमेंट करने के नाम की ठगी; दो आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

police arrested two fraudsters who cheated women and girl in Delhi

Delhi police demo
– फोटो : फाइल फोटो



विस्तार


द्वारका जिला साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पर विदेशी नौसेना के अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर का फर्जी प्रोफाइल लगाकर महिलाओं और युवतियों से ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक आरोपी नाइजीरियाई नागरिक है। एक महिला को शादी का झांसा देकर 11 लाख रुपये की ठगी के मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इनके कब्जे से पुलिस ने छह मोबाइल फोन, लैपटॉप और एटीएम कार्ड बरामद किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 अक्तूबर को एक महिला ने द्वारका साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात इंस्टाग्राम प्रोफाइल से दोस्ती का आवेदन मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। उसने खुद को नार्वे का नेवी इंजीनियर बताया। कुछ दिन बात करने के बाद आरोपी ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। साथ ही उसने नार्वे से उपहार और यूरो भेजने की बात कही। साथ ही कहा कि इसे पाने के लिए उसे कस्टम क्लीयरेंस शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा जालसाज ने भारत आने के लिए हवाई टिकट के कुछ पैसे भी महिला से लिए। इस तरह से आरोपी महिला से 11.39 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की।

निरीक्षक जगदीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का विवरण लेकर जांच शुरू की। तकनीकी जांच कर पुलिस चंद्र विहार निवासी सुंदर सिंह तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि सुंदर परचून की दुकान करता है और वह अपने बैंक खाते को एक नाइजीरियाई नागरिक को कमीशन पर दे रखा है। उसके बैंक खाते का इस्तेमाल नाइजीरियाई युवक कर रहा था और वह सुंदर को ठगी की रकम का 10 फीसदी देता था।

पुलिस ने सुंदर के दुकान के आस पास घेराबंदी कर उसके जरिए नाइजीरियाई युवक को वहां बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान हार्मनी सैमुअल (27) के रूप में हुई है। वह बेनिन सिटी नाइजीरिया का रहने वाला है। जांच के दौरान आरोपी के फोन से वह फोटो मिल गया, जिसे उसने नेवी इंजीनियर बताकर पीड़िता को भेजा था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी इंस्टाग्राम पर कई फर्जी अकाउंट चलाकर ठगी करता था। वह महिला और युवतियों को शादी करने का झांसा देकर फंसाता था। पुलिस ने जालसाजों की गिरफ्तारी से दिल्ली समेत देशभर में दर्ज दस मामले को सुलझाने का दावा किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *