Bihar Vidhan Sabha: भाजपा नीतीश के इस्तीफे पर अड़ी, सत्ता के साथी अपनी मांग कर रहे; किताब लेकर सदन पहुंची जदयू

[ad_1]

12:08 PM, 09-Nov-2023

NCERT बुक लेकर विधान परिषद् पहुंचे जदयू मंत्री

विधान परिषद् की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के एमएलसी हंगामा करने लगे। वह सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद जदयू के एमएलसी बॉयोलॉजी की किताब लेकर खड़े हो गए। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पहले ही नीतीश कुमार अपने बयानों पर माफी मांग चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा साजिश के तरह सदन नहीं चलने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बयान उसपर जानबूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। जिस बात के लिए यह लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री शर्म करो। वह बात तो NCERT की 12वीं की बॉयोलॉजी की पाठ्य पुस्तक में लिखी गई है। 12वीं कक्षा के बुक के सिलेबस में NCERT ने जो लिखा उसे भी बाहर निकाला जाना चाहिए। इस पर भाजपा वाले क्यों नहीं कुछ बोलते हैं। उन्हे इसे पढ़ना चाहिए। भाजपा वाले जानबूझ कर यह हंगामा कर रहे हैं। यह लोग चाहते हैं कि आरक्षण पर बात न हो।

11:11 AM, 09-Nov-2023

भाजपा नेता वेल में आकर हंगामा करने लगे

विधानसभा परिसर में हंगामे के बाद सदन में सत्र की शुरुआत होते ही भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। भाजपा नेता वेल में आकर हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने कुर्सी भी उठा ली। इसके बाद स्पीकर ने उन्हें ऐसा न करने की अपील की। हंगामा बढ़ते देख स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। 

11:02 AM, 09-Nov-2023


विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते भाकपा माले के विधायक।
– फोटो : अमर उजाला

विधानसभा परिसर महागठबंधन के सहयोगी दल भाकपा माले अपने ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वह आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही बिहार में झोपड़ी में रहने वाले लोगों को जमीन पर मालिकाना हक देने की मांग कर रहे हैं। 

10:56 AM, 09-Nov-2023

सत्र की शुरूआत से पहले भाजपा विधायक परिसर में इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। भाजपा विधायक सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मांफी मांगनी चाहिए। 

09:10 AM, 09-Nov-2023

Bihar Vidhan Sabha: भाजपा नीतीश के इस्तीफे पर अड़ी, सत्ता के साथी अपनी मांग कर रहे; किताब लेकर सदन पहुंची जदयू

बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में आज महागठबंधन सरकार आरक्षण संशोधन बिल 2023 पेश करेगी। चर्चा है कि सीएम नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को उनके जन्मदिन पर बिहारवासियों को तोहफा देना चाहती है। दरअसल, आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को सदन में रखा था। इसके बाद कैबिनेट में भी इस एजेंडे पर मुहर लग गई। आज इस बिल को पेश किया जाएगा। इधर, भाजपा फिर से सीएम नीतीश कुमार द्वारा दिए गए बयान और तेजस्वी यादव द्वारा इसे समर्थन देने के मामले को लेकर सदन में हंगामा कर सकती है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बुधवार शाम में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव को माफी मांगने की बात कही थी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *