Diwali Festival 2023: गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों में यात्रियों को मिलेगा लाभ

[ad_1]

Two special trains will run between Gorakhpur and New Delhi, passengers will get benefits during festivals

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन
– फोटो : Social Media

विस्तार


गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से एक ट्रेन (05065-66) गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन आठ नवंबर से शुरू हो गया है। नौ नवंबर को सुबह 7:30 बजे यह ट्रेन बरेली व 8:45 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके बाद गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में नौ नवंबर को दोपहर दो बजे नई दिल्ली से चलेगी। गाजियाबाद में दोपहर तीन बजे, मुरादाबाद में शाम 6:30 बजे, बरेली में शाम 7:30 बजे रुकेगी। इसके बाद सीतापुर, बढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए शुक्रवार शाम 4:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 8 व 15 नवंबर को व नई दिल्ली से नौ व 16 नवंबर को चलेगी।

इसके बाद ट्रेन (05069-70) गोरखपुर-नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 14 व 21 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 8 बजे चलेगी। शाम पांच बजे बरेली व 6:05 बजे मुरादाबाद में रुकेगी। यहां से चलकर गाजियाबाद होते हुए रात 10:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में रात 12:30 बजे नई दिल्ली से चलेगी।

गाजियाबाद में रात 1:10 बजे, मुरादाबाद में सुबह 4:40 बजे, बरेली में 5:50 बजे रुककर समान रूट से दोपहर 2:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह जानकारी सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *