UP: दुकान में स्टूल पर बैठने पर बालक को तालिबानी सजा, बाप-बेटे ने इतना टॉर्चर किया कि पसलियों में हुआ फ्रैक्चर

[ad_1]

Shopkeeper beats boy with kicks for sitting on stool in shop in Agra

UP: दुकान में स्टूल पर बैठने पर बालक को तालिबानी सजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में अनाथ बच्चे को तालिबानी सजा देने का वीडियो सामने आया है। दुकान पर स्टूल में बैठ जाने पर लात-घूसों से पीटा। इतनी बुरी तरह पीटा की उसकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया। वह सड़कों पर कूड़ा बीनकर अपनी बहन का लालन-पालन करता है। 

घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजमहल पूर्वी गेट का है। यहां एक अनाथ बालक पास में एक दुकान पर रखे स्टूल पर बैठ गया। इसे देख दुकानदार ने आपा खो दिया। उसने बच्चे पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद दुकानदार के बेटे ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के साथ पराए मर्द को देख पति का खौल उठा खून, खेत में दौड़ाकर दी ऐसी मौत… देखने वालों की कांप गई रूह

इससे उसकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया। मासूम पिटाई से दहशत में है। उसने खुद को घर में कैद कर लिया है। अनाथ बच्चा घर में तड़पने को मजबूर है। वह सड़कों से कूड़ा बीनकर अपनी बहन का पालन-पोषण करते है।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *