Nitish Kumar Bihar : सीएम जिसे बोलकर शर्मसार, मंत्री वह दिखाने पहुंच गए; नीतीश भक्ति में क्या-क्या कहा, जानिए

[ad_1]

Controversial statement of CM Nitish Kumar; JDU minister reached Legislative Council with biology book, BJP

सदन में अपने बयान पर दुख प्रकट करते सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में जो बात कही, उससे बुधवार को पलट गए। माफी मांग ली। हालांकि, विपक्ष माफी से आगे इस्तीफा मांग रहा है। मुख्यमंत्री ने शादी के बाद गर्भ रोकने का जो फॉर्मूला बताकर बाद में माफी मांगी, उसपर उनके ही मंत्री अति-भक्ति में अब किताब लेकर पूरी प्रक्रिया बताने पहुंच गए। यह भी बिहार विधामंडल में ही हुआ। बताने लगे कि जीव विज्ञान की किताब में गर्भ रोकने की क्या पढ़ाई होती है और कैसे?

मंत्री अशोक चौधरी बॉयोलॉजी की किताब लेकर खड़े हो गए

दरअसल, विधान परिषद में भाजपा के एमएलसी सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा की मांग कर रहे थे। जदयू के एमएलसी व मंत्री अशोक चौधरी बॉयोलॉजी की किताब लेकर खड़े हो गए। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पहले ही नीतीश कुमार अपने बयानों पर माफी मांग चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा साजिश के तरह सदन नहीं चलने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बयान उसपर जानबूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। जिस बात के लिए यह लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री शर्म करो। वह बात तो NCERT की 12वीं की बॉयोलॉजी की पाठ्य पुस्तक में लिखी गई है। 12वीं कक्षा के बुक के सिलेबस में NCERT ने जो लिखा उसे भी बाहर निकाला जाना चाहिए। इस पर भाजपा वाले क्यों नहीं कुछ बोलते हैं। उन्हे इसे पढ़ना चाहिए। भाजपा वाले जानबूझ कर यह हंगामा कर रहे हैं। यह लोग चाहते हैं कि आरक्षण पर बात न हो।

भाजपा नीतीश के इस्तीफे पर अड़ी

जानिए, क्या कहा था सीएम नीतीश कुमार ने

मुख्यमंत्री ने कहा, उसे शब्दश: नहीं लिखा जा सकता। उनकी कही बातें वायरल हो रही हैं- “पुरुष है वह तो रोज रात में (इशारा)  ###, उसके साथ वह रोज (इशारा)  ### है न! त उसी में वह  ### हो जाता है। लड़की पढ़ लेती है तो उसे पता होता कि वह  ### ठीक है, लेकिन अंतिम में  ### उसको ### कर दो।” मुख्यमंत्री दरअसल शिक्षा के कारण बिहार में जन्म-दर गिरने की बात बताना चाह रहे थे, लेकिन वह इतना कुछ बोल गए कि वह वायरल हो गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *