UP: मैलानी-शाहगढ़ के बीच ट्रेन का संचालन शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री टेनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

[ad_1]

Train starts between Mailani-Shahgarh in Lakhimpur kheri

मैलानी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लखीमपुर खीरी में दिवाली से पहले लोगों को सौगात मिली है। बृहस्पतिवार से मैलानी-शाहगढ़ इलेक्ट्रिक ट्रेन की शुरुआत हो गई। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने दोपहर 12.20 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शाहगढ़ के लिए रवाना किया। मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के आमान परिवर्तन को लिए गए मेगा ब्लॉक के पांच साल बाद क्षेत्रवासियों को दोबारा मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रेन की सौगात मिली है। मैलानी से पहले दिन 75 यात्री इस ट्रेन में सवार हुए।

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने मैलानी-पीलीभीत रेल खंड के आमान परिवर्तन के लिए 30 मई 2018 को मेगा ब्लॉक लिया था। वन विभाग की आपत्ति के चलते काम में देरी हुई। रेलवे के मुताबिक, लखनऊ से मैलानी आने वाली ट्रेन नंबर 05086 का विस्तार करके विशेष गाड़ी संख्या 05030 बनाकर दोपहर सवा बारह बजे मैलानी से शाहगढ़ तक चलाया जाएगा। 

मैलानी जंक्शन पर केंद्रीय राज्यमंत्री टेनी ने इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नव आमान परिवर्तित मैलानी-शाहगढ़ खंड रूट पर इसका शुभारंभ किया। यह ट्रेन मैलानी से चलकर 1:55 बजे शाहगढ़ पहुंचेगी। वापसी में शाहगढ़ से 5:10 बजे चलकर 6:40 बजे मैलानी पहुंचेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *