[ad_1]

अगर आप अपने घर में धन की वर्षा करना चाहते हैं तो आज धनतेरस पर कुबेर यंत्र घर पर लाइए और उसे किसी सुरक्षित स्थान पर रख दीजिए. दिवाली के दिन शाम को पूजा के समय उस यंत्र की भी विधि-पूर्वक पूजा करें.

अगर आपके जीवन से खुशियां गायब हो गयी है तो खुशियों को वापस लाने के लिये आज आप तुलसी के पौधे को प्रणाम करके उसके तने पर रोली से टीका करें, इससे आपके पूरे परिवार के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.

अगर आप धन की प्राप्ति करना चाहते है तो आज शाम को पूजा के समय भगवान गणेश का अभिषेक करें, उन्हें घी व गुड़ का भोग लगा. भोग लगने के बाद भगवान गणेश के इस मन्त्र का 11 बार जप करें. ऊँ गं गणपतये नम:

आज शाम को पूजा के समय उत्तर दिशा की ओर मुंह करके कनकधारा स्त्रोत पढ़ते हुए दूध की धारा से लक्ष्मी जी का अभिषेक करें. यदि कनकधारा स्त्रोत याद न हो तो माता लक्ष्मी का नाम लेते हुए लक्ष्मी मंत्र सामने लगाकर दुग्धधारा से लक्ष्मी जी का अभिषेक करें.

आज शाम के समय स्नान के बाद एक कांसे की थाली लें और उस पर चंदन से घिसकर ‘ऊँ गं गणपतयै नमः’ लिखें . इस थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखें और पूजा के बाद इन लड्डूओं को किसी गणेश मंदिर में दे आए.

आज के दिन यमदेवता के लिये दीप जलाना है. आज शाम को सूर्यास्त के बाद घर के बाहर यमदेवता के निमित्त तेल का एक दीपक जलाए. आज यम देवता के निमित्त दीपक जलाने से जीवन में किसी प्रकार का भय नहीं रहता.

आज धनतेरस पर आप एक बरगद का पत्ता लाकर उसे साफ कर लें, फिर उसे गोल-गोल घुमाते हुए मोड़कर उस पर मौली या कलावा बांधें और हल्की-सी चन्दन की खुशबू लगाएं. फिर एक लाल रंग के कपड़े में कुछ सिक्कों और 5 कौड़ियों के साथ उसे बांधकर अपने घर या ऑफिस में धन वाले स्थान पर रख दें. ऐसा करने पर नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी.
[ad_2]
Source link