[ad_1]

दुल्हन।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मैरिज होम में मैनपुरी से बरात लेकर दूल्हा पहुंचा। लेकिन जब लग्न-सगाई का समय आया तो पता चला कि दूल्हा गायब है। इसके बाद अफरातफरी मच गई। लड़का पक्ष दूल्हे की खोज को लेकर परेशान रहा तो वहीं लड़की पक्ष ने दहेज के लिए लड़के को जानबूझकर गायब कर देने की बात कही। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।
मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के देवरी रोड का है। यहां दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ वैवाहिक जीवन के सपने संजो कर बैठी रह गई। हाथों पर मेहंदी रची हुई थी। वह सगाई के बाद बरात आने का इंतजार कर रही थी। लाल जोड़े में सजी दुल्हन को इंतजार था कि कुछ ही देर में बरात के साथ उसका हमसफर उसकी आंखों के सामने होगा।
यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक… जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न
[ad_2]
Source link