[ad_1]

Jammu Kashmir Weather
– फोटो : बासित जरगर
विस्तार
श्रीनगर में कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। जम्मू संभाग में साफ मौसम के बीच रात में ठंडक का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 नवंबर और 27 से 30 नवंबर को जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में 27 नवंबर तक कोहरा छाया रहेगा। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर घाटी में हवाई सेवा पर घने कोहरे की मार जारी है। मंगलवार को दूसरे दिन भी श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन फ्लाइट प्रभावित हुईं हैं। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक जावेद अंजुम ने बताया कि कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह तीन उड़ानों में देरी हुई है। लेकिन दृश्यता में सुधार के बाद हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सुचारू हो गया।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की अब तक की ठंडी रात बीती। अनंतनाग, पहलगाम, काजीगुंड, कुपवाड़ा, बारामुला, शोपियां, पुलवामा और बडगाम सहित अन्य कई इलाकों में भी सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री, पहलगाम में माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस, बडगाम में माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग में माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस, शोपियां में माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
[ad_2]
Source link