जम्मू: पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को मिली जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया था गिरफ्तार

[ad_1]

Jammu: Former minister Chaudhary Lal Singh arrested in money laundering case gets bail.

जेल से बाहर आए लाल सिंह
– फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी (डीएसएसपी) के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह को जमानत मिल गई है। उनकी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने यह जानकारी दी।

लाल सिंह को एक विशेष अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका आगे न बढ़ाने के बाद सात नवंबर को जम्मू के सैनिक कॉलोनी में एक घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था। लाल सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक कांता अंडोत्रा द्वारा संचालित आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट के लिए भूमि खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *