Shimla: हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंधकों को किया स्थानांतरित, एमडी ने जारी किए आदेश

[ad_1]

Managers of Himachal Road Transport Corporation transferred, MD issued orders

हिमाचल पथ परिवहन निगम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ने उप मंडलीय प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, कार्य निरीक्षक, यातायात प्रबंधकों को स्थानांतरित किया है। निगम प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर की ओर से जारी आदेशों के तहत उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार को सुंदरनगर से हमीरपुर, उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल को हमीरपुर से बिलासपुर लगाया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह को बिलासपुर से धर्मपुर, क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा को मंडी से रिकांगपिओ, क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार को निगम मुख्यालय से नाहन, तकनीकी प्रबंधक अजिंदर चौधरी को रिकांगपिओ से सुंदरनगर, कार्य निरीक्षक आयुष उपाध्याय को देहरा से कुल्लू, यातायात प्रबंधक अंशित शर्मा को कुल्लू से सोलन, यातायात प्रबंधक अनिल कुमार को शिमला लोकल से नेरवा, यातायात प्रबंधक प्रिया रंजन को सोलन से कुल्लू, यातायात प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री हमीरपुर से मंडी, यातायात प्रबंधक विजय कुमार चौधरी को धर्मशाला से नालागढ़, यातायात प्रबंधक शशांक धीमान को सीबीए दिल्ली में स्थायी नियुक्ति और क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र कुमार को धर्मपुर से मंडी यूनिट में तैनाती दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *